देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने केंद्रीय बजट 2025-26 को ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि यह बजट देश के विकास को गति देने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करता है और हर वर्ग के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करता है।
उन्होंने कहा कि इस बजट में करदाताओं को भी बड़ी राहत दी गई है। नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई कर नहीं लगेगा। इससे उपभोग क्षमता बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री धन-धन्य कृषि योजना शुरू की है, जिससे 100 जिलों के 1.7 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा।
इसके अलावा, किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है, जिससे किसानों को किफायती दरों पर ऋण मिलेगा। युवाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसर बिक्रम ठाकुर ने कहा कि इस बजट में स्टार्टअप्स को मजबूती देने के लिए विशेष योजनाएं लाई गई हैं।