फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लमलेहड़-मट्ट सड़क तीन करोड़ से होगी तैयार : आशीष

Sat, 01 Feb 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
आशीष बुटेल का स्वागत करते लोग
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि लमलेहड़ से मट्ट सड़क का निर्माण तीन करोड़ रुपये से किया जा रहा है। साथ ही घाड़ से जगड़ैना तक सड़क का निर्माण वया अम्बिया बस्ती किया जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को ग्राम पंचायत लमलेहड़ के गांव घाड़ में लोगों की समस्याएं सुनी। इसमें उन्होंने अधिकतर समस्याओं का समाधान किया और शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित किया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि तोरन से होलसू सड़क निर्माण को विधायक प्राथमिकता में रखा गया है। दरड़ा बस्ती को भी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में जोड़ा जाएगा। घाड़ मैदान में पार्क निर्माण के लिए तीन लाख रुपये, ठंडोह महिला मंडल भवन निर्माण के लिए दो लाख, दरड़ा में खेल मैदान में पार्क निर्माण के लिए 1.5 लाख, पनियारी बस्ती सड़क निर्माण के लिए दो लाख, कटवाल बस्ती रास्ते के निर्माण के लिए दो लाख, पनीयारी बस्ती रास्ते के लिए दो लाख, धीमान बस्ती की सड़क के लिए दो लाख, शिव महिला मंडल भवन की मरम्मत के लिए 70 हजार रुपये देने का एलान किया।
इसके अलावा गुर्जर बस्ती की सड़क निर्माण के लिए तीन लाख और मट्ट से श्मशानघाट तक सड़क के लिए तीन लाख रुपये और पांच महिला मंडलों एक स्वयं सहायता समूहों को 15-15 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर त्रिलोक चंद, पंचायत प्रधान निशा देवी, उपप्रधान अनिल राणा, खंड विकास अधिकारी भानु प्रताप, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सार्थक सूद, महेंद्र सिंह और जगदीश सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें