फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपालपुर में दिन-दिहाड़े चाय बिक्रेता की स्कूटी ले उड़े चोर

विज्ञापन
कैमरे की फुटेज से चोर स्कूटी को ले जाता हुआ। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। पुलिस थाना पालमपुर के तहत पेट्रोल पंप गोपालपुर के पास चाय बिक्रेता की दुकान से चोर दिनदहाड़े स्कूटी लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार रमेश चंद पुत्र स्वर्गीय साली राम निवासी गोपालपुर ने बताया कि वह चाय पत्ती बेचने के साथ-साथ रेस्टोरेंट भी चलाते हैं। दुकान में भीड़ ज्यादा होने के कारण उन्होंने अपने बेटे कमलेश कुमार को कुछ सामान लेने के लिए नगरी भेजा और जब वह वापस आया तो जल्दबाजी में स्कूटी दुकान के बाहर खड़ी कर चाबी निकालना भूल गया। इस दौरान घात लगाए चोर दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूटी चुराने वाले युुवकों के साथ एक बाइक में बैठे दो अन्य युवक भी थे, लेकिन उन्हें ढूंढने के पश्चात भी जब उन चोरों का पता नहीं चल पाया तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय प्रधान और पालमपुर पुलिस को दी । साथ ही कैमरे की फुटेज भी उन्हें सौंप दी है। दो दिन बीत जाने के बाद भी स्कूटी का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्कूटी का पता लगाया जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, जब इस संबंध में पालमपुर थाना के सब इंस्पेक्टर रमेश चंद ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर स्कूटी की छानबीन करने के लिए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें