सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मेडिकल स्टोर से कितनी दवाइयां चोरी हुई हैं, इसका पता नहीं चल पाया।वीरवार को महाराणा प्रताप की जयंती पर सरकारी अवकाश था। ऐसे में शुक्रवार को अस्पताल में स्टाफ के पहुंचने के बाद ही चोरी हुए सामान और दवाओं का पता चल पाएगा। हालांकि विशेषज्ञ डॉक्टराें की मानें तो मनोरोगियों को दी जाने वाली दवाइयों में नशे की हल्की मात्रा होती है, ताकि वे नियंत्रण में रहें। ये दवाइयां आम तौर पर हर मेडिकल स्टाेर पर आसानी से उपलब्ध नहीं होती हैं। इसके लिए बकायदा मरीज की पर्ची की प्रति मेडिकल स्टोर संचालक को दी जाती है और ऑनलाइन रिकॉर्ड रखना पड़ता है। उधर, एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने कहा कि मामला ध्यान में नहीं है, लेकिन इस बारे में पुलिस चौकी टांडा से सूचना मांगी गई है और इसके बाद मामले की जांच की जाएगी।