फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आधी रात को शाहपुर बाजार में चोरों ने तोड़े पांच दुकानों के ताले

Mon, 03 Mar 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर से मात्र 250 मीटर की दूरी पर गत शुक्रवार रात ढाई से तीन बजे के बीच खुशीनगर मार्केट में पांच दुकानों के एक साथ ताले तोड़ने के मामले में सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर दिखाई दिए हैं। इसमें से एक चोर का चेहरा भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाहपुर में विशाल की पीवीसी की दुकान, मोहिंद्र सिंह की कॉस्मेटिक, करनैल सिंह की डिस्पोजल, संजीव शर्मा की हार्डवेयर और सुमित कुमार की कुरियर की दुकान से चोरी हुई है। इसमें से चोरों ने केवल करनैल सिंह की दुकान से पांच हजार की नकदी चुराई है। हालांकि, चोरों ने सभी दुकानों के ताले तोड़ सामान खंगाला लेकिन उन्हें केवल एक ही दुकान में नकदी मिली है। किसी भी दुकान में सामान चोरी नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले को नशे के एंगल से भी जांच कर रही है। यह आशंका जताई जा रही है कि चोरी नशे के लिए पैसे जुटाने के लिए हो सकती है। क्योंकि इन्होंने किसी भी कीमती सामान को नहीं चुराया है।
उधर, पुलिस थाना शाहपुर के एसएचओ करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। इसमें तीन संदिग्धों में एक का चेहरा साफ दिख रहा है। अब पुलिस ने उनकी धरपकड़ के लिए जांच तेज कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें