फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदिकेश्वर धाम चामुंडा में महिला की सोने की चेन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। नंदिकेश्वर धाम चामुंडा में चेन स्नैचर गिरोह सक्रिय हो गया है। चामुंडा मंदिर में एक 83 वर्षीय महिला की करीब डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन चोरी हो गई। चेन स्नैचर गिरोह की तीन महिलाओं की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

पालमपुर की एक बुजुर्ग महिला चामुंडा मंदिर में माथा टेकने आई थी। तीन महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और कुछ ही सेकंड में सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। महिलाएं बिना दर्शन किए मौके से फरार हो गईं । इसकी सूचना पुलिस चौकी योल को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। थाना प्रभारी धर्मशाला राजेश कुमार ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें