फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जिला मुख्यालय में कल होगा धरना-प्रदर्शन : ब्रह्मानंद

Sun, 15 Mar 2026 08:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से की लंबित देनदारियों के भुगतान की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। पेंशनर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सरकार ने वर्ष 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए समस्त विभागों के पेंशनरों के वित्तीय लाभ, ग्रेजुएटी, कंप्यूटेशन, लीव इन कैशमेंट और संशोधित वेतन पेंशन एरियर का आज तक भुगतान नहीं किया है। जबकि 2022 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सभी लाभ दे रही है।
विज्ञापन

पेंशनरों और कर्मचारियों के लंबित देय, करोड़ों रुपये के चिकित्सा बिलों की अदायगी नहीं हो रही है। ट्रेजरी में वर्षों से बिल पड़े हैं। पेंशनर अपनी मांगों को लेकर उम्र के इस पड़ाव में सड़कों पर उतर चुके हैं। वहीं, संघ के जिलाध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि परिवहन विभाग के कर्मचारियों और पेंशनरों को आज तक समय पर न वेतन और न ही पेंशन मिल रही है। सरकार जल्द कोई कदम उठाए, ताकि बुढ़ापे के इस दौर में पेंशनरों को सड़कों पर न उतरना पड़े। पेंशनरों की देनदारियों पर इस बजट में प्रावधान किया जाए। 16 मार्च से प्रत्येक जिला मुख्यालय पर धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, 30 मार्च को सभी संगठन संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विधानसभा का घेराव करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें