फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टांडा क्षेत्र में पाकिस्तान के झंडे वाला गुब्बारा मिला, जांच शुरू

Sun, 15 Mar 2026 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
इंदौरा के टांडा क्षेत्र में मिला संदिग्ध गुब्बारा। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत तारा खड्ड के पास टांडा क्षेत्र में शनिवार को जहाज के आकार का एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस गुब्बारे पर पाकिस्तान का झंडा बना होने साथ ही पीआईए लिखा हुआ है। इसे देखते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। गुब्बारा सफेद और हरें रंग का है और इसकी बनावट हवाई जहाज जैसी है, जिस पर पाकिस्तानी झंडे के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के पूरे क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की ताकि यह पता चल सके कि गुब्बारा सबसे पहले कब और किस स्थिति में देखा गया।
नूरपुर के एएसपी धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तारा खड्ड के समीप टांडा क्षेत्र में यह संदिग्ध गुब्बारा बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि गुब्बारे पर पाकिस्तान का चिह्न अंकित है। इसे कब्जे में लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह गुब्बारा सीमा पार से आया है या इसके पीछे कोई और कारण है।
विज्ञापन

पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें