धर्मशाला। जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने आईपीएल मैचों के दौरान मैच आरंभ होने से छह घंटे पहले रेत, बजरी, सीमेंट, सरिया और इस प्रकार की भवन निर्माण सामग्री लेकर आने वाले भारी वाहनों पर धर्मशाला और आसपास के क्षेत्र में आने पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि यह रोक मैच के समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।
धर्मशाला स्थित क्रिकेट स्टेडियम में 11 मई के अलावा 14, 17 और 26 मई को भी मैच प्रस्तावित हैं। इस दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला पहुंचेंगे। भारी वाहनों के कारण मैचों के दौरान सामान्य ट्रैफिक की आवाजाही पर असर पड़ने की संभावना रहती है, जिसके दृष्टिगत यह आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश केवल क्रिकेट मैच वाले दिन के लिए ही जारी किए गए हैं। ब्यूरो