ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करते हुए श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : mathura
ज्वालामुखी/चामुंडा (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों में रविवार को छुट्टी के दिन सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगना शुरू हो गई। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 10 हजार श्रद्धालुओं ने दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में छह हजार के करीब श्रद्धालु पहुंचे। बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 2800 के करीब श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
ज्वालामुखी मंदिर के पुजारी राहुल शर्मा ने बताया कि रविवार को छुट्टी के कारण श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मंदिर प्रशासन ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। इस दौरान सभी को लाइन में दर्शन करवाए गए। हालांकि पहले के मुकाबले यहां भीड़ थोड़ी कम रही। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइनें लगनी शुरू हो गईं।
यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मंदिर के निर्माण कार्य के बंद रहने के कारण सभी को अब पास से मां के दर्शन करवाए जा रहे हैं।
कई सालों से बंद पड़ी नौकायन को भी फिर से चालू कर दिया है। इससे श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।