फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जवाली में तीन महीने से नायब तहसीलदार नहीं, जनता परेशान

Sat, 17 May 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। जवाली तहसील में नायब तहसीलदार का पद पिछले तीन महीनों से खाली पड़ा है, जिससे राजस्व संबंधी कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इससे न केवल फाइलें लंबित हैं बल्कि आम जनता को रोजमर्रा के कार्यों में भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस तहसील से करीब दो दर्जन पंचायतें जुड़ी हुई हैं, जहां से बड़ी संख्या में लोग अपने प्रमाण पत्र, रजिस्ट्री, इंतकाल और अन्य राजस्व कार्य के लिए तहसील कार्यालय पहुंचते हैं। मगर स्थिति यह है कि जब तहसीलदार फील्ड में निरीक्षण या इंतकाल करने जाते हैं, तब पूरा कार्यालय ठप पड़ जाता है, क्योंकि नायब तहसीलदार नहीं होने से कोई दूसरा अधिकृत अधिकारी कार्यालय में कार्यभार नहीं संभाल पाता।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नायब तहसीलदार की नियुक्ति की जाए ताकि राजस्व कार्यों में आ रही रुकावट दूर हो और लोगों को राहत मिल सके। तहसीलदार राजीव टंडन ने बताया कि यहां कार्यरत नायब तहसीलदार 28 फरवरी को रिटायर हो गए थे। तबसे यह पद खाली पड़ा है नायब तहसीलदार का पद खाली होने वह फील्ड में नहीं जा पा रहे है, जिससे लोगों के भूमि के इंतकाल लंबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें