फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फिर पुलिस भर्ती पर दाग लगाने की फिराक में थे आरोपी

Tue, 17 Jun 2025 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को नकल करवाने के आरोपी एक बार फिर से रविवार को हुई परीक्षा में फर्जीवाड़ा करवाने की फिराक में थे। वर्ष 2019 में लिखित परीक्षा में नकल करवाने और वर्ष 2022 में पेपर लीक मामले के दोनों आरोपी इस बार भी अभ्यर्थियों को झांसे में लेकर ठगने का प्रयास कर रहे थे। सोमवार को गिरफ्तार किए जवाली के विक्रम का नाम 11 अगस्त 2019 को पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में सीआईडी और पुलिस की टीम की ओर से चार युवकों को दूसरे का पेपर देते हुए रंगे हाथ पकड़ने के मामले में सामने आया था। साथ ही दो युवकों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस ने विक्रम को इस भर्ती फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी घाेषित किया था। इस भर्ती परीक्षा को रद्द करना पड़ा था और दोबारा 20 सितंबर 2019 को परीक्षा ली गई थी। वहीं, आरोपी से पूछताछ के बाद हिमाचल पुलिस में फर्जी तरीके से नौकरी पाने के आरोप में आठ पुलिस जवानों को भी गिरफ्तार किया था। जवानों पर आरोप था कि उन्होंने वर्ष 2012 में हुई प्रदेश पुलिस भर्ती में फर्जी ढंग से नौकरी हासिल की थी।
विज्ञापन

वहीं, 27 मार्च 2022 को हुई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में बलविंद्र का नाम सामने आया था। आरोपी ने बिहार के मुख्य आरोपियों से मिलकर अभ्यर्थियों तक पेपर पहुंचाए थे और इसकी एवज में मोटी रकम भी ली थी। इस मामले में बाहरी राज्यों के कोचिंग सेंटर संचालकों के नाम भी शामिल आए थे, जबकि गगल पुलिस थाना के तहत एक संस्थान का कर्मचारी भी गिरफ्तार हुआ था। इस बार भी लिखित परीक्षा को पास करवाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी सवाल खड़े कर रही है। अब जांच का विषय बना है कि आरोपियों ने इस बार कैसे इसको अंजाम देने का प्रयास कर रहे थे।
मामले की जांच गुणवत्ता और निष्पक्षता के उच्चतम मानदंडों के अनुरूप की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके अन्य संपर्काें को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शालिनी अग्निहोत्रीए एसपी कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें