फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से फंदा लगाकर दिहाड़ीदार ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से फंदा लगाकर दिहाड़ीदार ने दी जान
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत एक युवक ने घर के साथ लगते जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान अशोक कुमार (22) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव वरनोली डाकघर गदराना तहसील इंदौरा के तौर पर हुई है। वह दिहाड़ी लगाकर परिवार को चला रहा था। ऐसा कदम उसने क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
इसकी सूचना पंचायत प्रधान ने पुलिस थाना इंदौरा को दी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना इंदौरा के सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आसपास से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया गया है। इस बारे में पंचायत प्रधान ने बताया कि अशोक गरीब परिवार से संबंध रखता है और मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका एक छोटा भाई भी मेहनत-मजदूरी का काम करता है। उसके पिता का काफी समय पहले देहांत हो गया था। अशोक अपने पीछे नौ महीने की छोटी बच्ची, पत्नी और मां को छोड़ गया है। घर पर पत्नी का रो-रोकर बहुत बुरा हाल हो रहा है। थाना प्रभारी इंदौरा सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें