तिहासिक भेड़ू महादेव मंदिर मेला कमेटी के सदस्य मेले के सफल आयोजन के लिए बैठक कर योजना बनाते हुए।
भवारना (कांगड़ा)। ऐतिहासिक छिंज मेला भेड़ू महादेव को लेकर मेला कमेटी की ओर से रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें यह निर्णय लिया कि इस बार बड़ी माली के विजेता को 31 हजार रुपये इनाम मिलेगा। वहीं, छोटी माली के विजेता को 21 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
कमेटी के प्रधान मोनी राम ने बताया कि मेले का आयोजन 13 से 15 अप्रैल तक होगा। साथ ही यहां अन्य खेल भी आयोजित करवाए जाएंगे। बैठक में कमेटी सदस्य वेद प्रकाश, राम प्रशाद, मोहन लाल, सुशील, सतीश चंद्र किशोर, स्वरूप चंद, उत्तम चंद, ठाकुर दास, सुरेश कुमार, संसार चंद, सुभाष चंद, राकेश कुमार और हितेश नाग आदि ने भाग लिया।