भोटा में बस अड्डे के निर्माण को लेकर भूमि की सफाई करते हुए जेसीबी । संवाद
- फोटो : जिला चिकित्सालय में एलर्जी के मरीज का परीक्षण करते चिकित्सक।
भोटा (हमीरपुर)। लंबे अरसे से बस अड्डे के निर्माण की बाट जोह रहे लोगों का इंतजार आखिर खत्म हो गया है। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बस अड्डे का निर्माण शुरू हो गया है। बस अड्डे का निर्माण पूरा करने के लिए एक साल का लक्ष्य तय किया गया है।
आठ करोड़ रुपये से बनने वाले बस अड्डे में पांच मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें यात्रियों को प्रतीक्षालय, शॉपिंग कांप्लेक्स, पार्किंग सुविधा, सामान्य कक्ष और चार्जिंग स्टेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होगी। बस अड्डा प्राधिकरण ने कुछ वर्ष पहले ही निशानदेही लेकर चहारदिवारी लगाकर अपनी जगह को कवर कर लिया है।
बता दें कि 40 साल पहले भोटा के दिवंगत भागीरथ ने 6 कनाल 7 मरले भूमि बस अड्डे के लिए दान दी थी। दिवंगत भागीरथ एचआरटीसी में ड्राइवर के पद पर थे। उनका सपना था कि यहां पर ही बस अड्डा बने। बस अड्डे का निर्माण होने से भोटा बाजार में जाम की स्थिति से भी छुटकारा मिलेगा तथा लोगों को खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
बस अड्डे के लिए लगभग आठ करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। यह पांच मंजिला भवन बनेगा। भवन का निर्माण एक साल में पूरा किया जाएगा। इसमें प्रतीक्षालय. शॉपिंग कांप्लेक्स, पार्किंग सुविधा, सामान्य कक्ष, चार्जिंग स्टेशन आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होगी।
-सुरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग