फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तक डिजिटल नहीं हो पाई प्रदेश की दूसरी नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश के दूसरे नगर निगम धर्मशाला को बने छह साल बीत चुके हैं। साथ ही इसे स्मार्ट सिटी का दर्जा भी दिया जा चुुका है, लेकिन स्मार्ट सिटी में आज दिन तक प्रॉपर्टी टैक्स की सुविधा डिजिटल नहीं हो पाई है। धर्मशाला में लोगों को अभी भी प्रॉपर्टी टैक्स देने के लिए अभी भी लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला में वार्ड एक से वार्ड आठ के कुछ क्षेत्र तक लोगों से होटलों, पीजी और घरों का प्रॉपर्टी टैक्स लिया जाता है। लोगों को टैक्स देने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होकर ऑफलाइन माध्यम से ही अपना टैक्स जमा करवाना पड़ता है। निगम में ऑफलाइन माध्यम से टैक्स जमा करवाने के दौरान अधिकारी की ओर से रसीद दे दी जाती है और रिकॉर्ड को किताब में ब्यौरे के तौर पर लिख दिया जाता है।
निगम को देनी चाहिए डिजिटल सुविधा : सुनीश
धर्मशाला के सुनीश मांटा ने बताया कि आज डिजिटल माध्यमों का दौर है। ऐसे में निगम को प्रॉपर्टी टैक्स के लिए डिजिटल सुविधा आरंभ करना चाहिए, ताकि लोगों को लंबी लाइनों में खड़ा न होना पड़े।
विज्ञापन

डिजिटल माध्यम हो तो लोगों को कतारों में लगकर नहीं होगी परेशानी: नरेंद्र
व्यापार मंडल कोतवाली बाजार के अध्यक्ष नरेंद्र जम्वाल ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स के लिए लोगों को लंबी कतारों में लगकर इंतजार करना पड़ता है। आनलाइन माध्यम हो तो समय और मेहनत के साथ डाटा भी सुरक्षित रहेगा।
रिकॉर्ड जानना हो तो करना पड़ता है घंटों इंतजार : पारस
कचहरी अड्डा के पारस शर्मा ने बताया कि प्रोपटी टैक्स का ब्योरा जानना हो तो घंटों बैठ कर इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में समय और पैसा दोनों की बरबादी होती है।
ऑनलाइन माध्यम हो तो घर से कर सकते हैं टैक्स जमा : राहुल
गुरुद्वारा रोड़ के राहुल ने बताया कि कोरोना महामारी के इस दौर में प्रॉपर्टी टैक्स के लिए ऑनलाइन माध्यम होना बहुत जरूरी है। ऐसे में लोग घर बैठ कर टैक्स भी जमा करवा पाएंगे और बीमारी से भी सुरक्षित रहेंगे।
ऑनलाइन सुविधा देेने का प्रयास करेंगे : ओंकार
नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार नैहरिया ने बताया कि यह समस्या उनके ध्यान में है। ऐसे में लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें