धर्मशाला। प्रदेश में इस बार त्योहारी सीजन में मिलने वाला चीनी का कोटा नहीं मिला है। प्रदेश के उचित मूल्य के उपभोक्ता पिछले तीन माह से चीनी के कोटे का इंतजार कर रहे थे। उपभोक्ताओं के इंंतजार में नए साल का पहला माह जनवरी भी आधा बीत गया। दो माह बीत जाने के बाद लोगों को जनवरी में चीनी का कोटा मिलने की उम्मीद थी लेकिन, इस बाद भी डिपुओं में चीनी का अधिकतम कोटा नहीं पहुंचा। हालांकि दालों की कमी अब पूरी हो चुकी है।
जल्द ही टेंडर होते ही तेल मिलना भी शुरू हो जाएगा। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कांगड़ा-चंबा के नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि डिपुओं में इस बार त्योहारी सीजन का चीनी का कोटा नहीं मिला है। अभी तक चीनी का अधिकतम कोटा नहीं पहुंचा है और हो सकता है कि अब चीनी का कोटा न मिले।