फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिसने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत वही टुल्लू पंप से पानी चोरी करते पकड़ा

Thu, 17 Apr 2025 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
हरिपुर के घमीरपुर में जल शक्ति विभाग की ओर से जब्त किए टुल्लू पंप। स्त्रोत : विभाग
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। पेयजल आपूर्ति की समस्या पर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाला ही नल के कनेक्शन से सीधे टुल्लू पंप लगाने के मामले में आरोपी पाया गया। जल शक्ति विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान व्यक्ति के टुल्लू पंप को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

साथ ही तीन अन्य घरों से भी टुल्लू पंप को जब्त किया गया। जल शक्ति विभाग ने उपमंडल हरिपुर के घमीरपुर में यह कार्रवाई की है। इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से पानी की सप्लाई में कमी की शिकायतें विभाग को मिल रही थीं।

इस पर बुधवार को विभागीय टीम ने कनिष्ठ अभियंता जीत धीमान के नेतृत्व में क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान चार स्थानों पर पाया गया कि कनेक्शन के साथ अवैध रूप से टुल्लू पंप को जोड़ा गया था। विभागीय निरीक्षण के दौरान पाया कि इनमें से एक व्यक्ति की ओर से कुछ दिन पूर्व सीएम हेल्पलाइन नंबर 1100 पर सुचारू रूप से पीने के पानी की सप्लाई न आने की शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। बुधवार को विभागीय टीम के निरीक्षण के दौरान वह व्यक्ति भी मौके पर खुद पानी की चोरी करता हुआ पाया गया। विभागीय के कनिष्ठ अभियंता जीत धीमान ने बताया कि टुल्लू पंपों को विभागीय सप्लाई से खोलने के क्षेत्र में पानी की सप्लाई व्यवस्था सुचारू रूप से चालू कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि घमीरपुर में चार लोगों से टुल्लू मोटरपंप पकड़े गए हैं जो कि उन्होंने अपने घरेलू नलों के साथ सीधे जोड़ रखे थे। गर्मियों में लोगों को पानी की समस्या पेश न आए इसके चलते टीम जगह-जगह निरीक्षण भी कर रही है। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति विभागीय सप्लाई के साथ टुल्लू पंप का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें