ज्वालामुखी/चामुंडा (कांगड़ा)। प्रदेश में विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, जबकि बोर्ड परीक्षाएं भी 4 मार्च से शुरू हो रही हैं। इसके चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या घट गई है।
शक्तिपीठ ज्वालामुखी, चामुंडा और कांगड़ा में रविवार को मात्र 10,200 श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 8,000 श्रद्धालुओं ने दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में 1200 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर में 1,000 के करीब श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर के अधिकारी राकेश कुमार ने बताया प्रदेश में बच्चों की परीक्षा शुरू हो गई हैं। बच्चे परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए हैं। इसके चलते अब मंदिरों मं श्रद्धालुओं की संख्या कम हो रही है। मार्च के बाद मंदिरों में श्रद्धालु बढ़ेंगे।