फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के 23 रूट प्रभावित

Mon, 03 Mar 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा-चंबा में भारी बारिश और बर्फबारी के चलते एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के रविवार को भी 23 रूट प्रभावित रहे हैं। एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के डीएम पंकज चड्ढा ने बताया कि रविवार को चंबा डिपो के एक रूट को रद्द करना पड़ा, चार रूटों पर कटौती और छह रूटों पर बसें सड़क खराब होने के कारण अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई। इसी के साथ पठानकोट डिपो के एक रूट को रद्द, एक पर कटौती और एक रूट पर बस अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन


इसके अलावा नगरोटा बगवां डिपो के चार रूटों पर कटौती में करनी पड़ी। वहीं, बैजनाथ के एक रूट को रद्द करना पड़ा और धर्मशाला डिपो के एक रूट पर कटौती करनी पड़ी। उधर, रविवार को मंडल धर्मशाला के तहत कुल 23 रूट प्रभावित हुए हैं। इसमें से 11 रूट केवल चंबा डिपो के ही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें