फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगर निगम प्रशासन जागा, जगमग हुए महान विभूतियों के स्मारक

Sun, 06 Apr 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला की गांधी वाटिका में जगी लाइट्स हो रही रोशनी। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के कोतवाली बाजार में रात को अंधेरे में डूबने वाली महान विभूतियों की स्मृतियों में स्थापित वाटिकाओं को रोशन करने के लिए प्रशासन जाग गया है। कोतवाली बाजार स्थित महात्मा गांधी और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की वाटिकाएं रोशनी से जगमगा उठी हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि इन वाटिकाओं में पसरे अंधरे के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। वाटिकाओं में लाइटें जलने से शहर के लोगों को भी राहत मिली है, जिससे कि गर्मियों के मौसम में इन वाटिकाओं में लोगों को बैठने की सुविधा मिलेगी।
कोतवाली बाजार स्थित गांधी और नेहरू वाटिकाओं में पसरे अंधेरे के कारण शाम ढलते ही यह स्थल नशेड़ियों का अड्डा बन जाता था। महान विभूतियों की प्रतिमाओं को नजरअंदाज कर नशेड़ी यहां पर बैठकर जाम छलकाते थे। वहीं, रविवार को अमर उजाला की टीम ने वाटिकाओं का दौरा किया तो पाया कि यहां पर बंद पड़ी लाइटें जल रही थीं। इसके अलावा वाटिकाएं जगमग होने से लोग भी वहां बैठकर मौसम का आनंद लेते देखे गए। इन लोगों का कहना था कि वाटिकाओं में लाइटें जलने से यहां पर अब सुरक्षित बैठ सकते हैं और यहां पर जाम छलकाने वालों से भी राहत मिली है।

धर्मशाला की गांधी वाटिका में जगी लाइट्स हो रही रोशनी। संवाद

धर्मशाला की गांधी वाटिका में जगी लाइट्स हो रही रोशनी। संवाद

धर्मशाला की गांधी वाटिका में जगी लाइट्स हो रही रोशनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें