फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तंबोला की तेज आवाज बजी परेशानी, ध्वनि प्रदूषण से लोग बेहाल

Sat, 16 May 2026 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपल जातर मेले में लगाया गया है तंबोला, बच्चों को पढ़ाई करने में भी आ रही हैं दिक्कतें
विज्ञापन

संज्ञान लेने के बजाय सुध नहीं ले रहा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में आयोजित पीपल जातर मेले के दौरान तंबोला की तेज आवाज लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। तंबोला में दोपहर बाद से देर शाम तक लगातार तेज आवाज में गीत बजाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, मरीजों और कारोबारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ढालपुर स्थित प्रदर्शनी मैदान के एक छोर पर तंबोला लगाया गया है। लोगों को तंबोला से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन तेज ध्वनि में बज रहे गीतों से ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है। इसके आसपास मुख्य बस स्टैंड, जिला आयुष अस्पताल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विकास खंड अधिकारी कार्यालय, कई स्कूल और बैंक स्थित हैं, जहां रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और जिला पुस्तकालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को भी शोर के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, आयुष अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों पर भी इसका असर पड़ रहा है। ढालपुर में अस्थायी बाजार लगाने वाले कारोबारी भी तेज आवाज से परेशान हैं।
स्थानीय निवासी अशोक, मोहन लाल, अंजना, वंशिका और अदिति ने कहा कि तंबोला का साउंड अत्यधिक होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील ने कहा कि ध्वनि स्तर की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, इस संबंध में एसडीएम कुल्लू निशांत कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें