फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चीख-पुकार और आंसुओं के सैलाब के बीच तीनों श्रद्धालुओं का अंतिम संस्कार

Mon, 10 Feb 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मृतक निर्मला देवी को उनके पुत्र मुखाग्नि देते हुए। - फोटो : mathura
विज्ञापन
चढ़ियार (कांगड़ा)। प्रयागराज महाकुंभ से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हुए चढ़ियार के डोली गांव के तीन श्रद्धालुओं की पार्थिव देह रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंचाई गई। इस दौरान चीख-पुकार और आंसुओं के सैलाब के बीच तीनों का अंतिम संस्कर किया गया। इस हादसे में मृतक निर्मला देवी और शीला शर्मा का चढ़ियार के श्मशानघाट पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद देर शाम तीसरे मृतक सुरिंद्र राणा का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी पत्नी भी हादसे में घायल हुईं थी, जिन्हें देर शाम डोली लाया गया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस मौके पर बैजनाथ विधानसभा के विधायक किशोरी लाल और भाजपा के पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी समेत सैकड़ों लोग श्मशानघाट पहुंचे और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें