फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर में 100 कनाल जमीन की रजिस्ट्री का मामला गरमाया

Tue, 27 May 2025 09:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में सौ कनाल जमीन की रजिस्ट्री के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब विधायक आशीष बुटेल ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए एसडीएम को इस मामले की त्वरित जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने एसडीएम कोर्ट में लंबित अपील पर जल्द निर्णय आने की उम्मीद जताई है ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र न्याय मिल सके।
विज्ञापन

इस मामले में पालमपुर तहसील के एक मुहाल के लगभग 20 परिवारों की भूमि की रजिस्ट्री को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह परिवार पिछले कई दशकों से इस जमीन पर रह रहे थे, लेकिन अचानक ही इस जमीन की रजिस्ट्री किसी अन्य के नाम हो गई। यह मामला वर्ष 2024 का है और इसका पता जनवरी 2025 में लगा। इन परिवारों ने एसडीएम कोर्ट में अपील दायर करने सहित विधायक से हस्तक्षेप की मांग की।
हालांकि इस जमीन की रजिस्ट्री कैसे हुई और जमीन किसकी है, यह जांच के बाद साफ होगा। मगर रजिस्ट्री की प्रक्रिया जिस तेजी से पूरी हुई है उससे भी सवाल खड़े हुए हैं। राजस्व विभाग की भूमिका पर उंगलियां उठ रही हैं और माना जा रहा है कि जांच में गड़बड़ी सामने आई तो कई कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, जांच में यदि अनियमितताएं पाई गईं, तो मामला सिर्फ राजस्व विभाग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अन्य संबंधित विभाग भी जांच के घेरे में आ सकते हैं। जनता और स्थानीय नेता अब इस प्रकरण पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

पीड़ित लोग इस मामले को लेकर मिले हैं। एसडीएम को भी मामले की जल्द जांच करने को कहा है। इस मामले की जो अपील एसडीएम कोर्ट में चली है, उसका भी जल्द फैसला आना चाहिए। लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

-आशीष बुटेल, विधायक, पालमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें