फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शादी से पहले उठी लाडले की अर्थी, मची चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। रजियाणा गांव में उस समय मातम छा गया जब एक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। जिस घर में 30 नवंबर को शहनाइयां बजनी थीं, आज वहां चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा है। रजियाणा निवासी अभिषेक (28) की सड़क दुर्घटना में असामयिक मौत हो गई। भाई के माथे पर सेहरा सजता देखने के सपने संजाेए बहनों से उनका भाई भैयादूज के दिन सदा के लिए छिन गया।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम अभिषेक किसी काम के बाद अपने घर रजियाणा लौट रहा था कि रास्ते में रानीताल के समीप भीषण हादसा हो गया। युवक की माैत से पूरा गांव स्तब्ध है। मां का बेटा, दो बहनों का इकलौता भाई और जीवनसाथी बनने जा रहे एक नौजवान की मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। घर में चारों तरफ शादी के गीत गूंजने थे, लेकिन अब हर कोने से केवल रोने की आवाजें आ रही हैं। शादी की तैयारियों वाले घर में वीरवार को अभिषेक की अर्थी उठने पर चीखो-पुकार मच गई। परिजन अपने लाडले की शादी के लिए कपड़े, जेवर और निमंत्रण पत्र तैयार कर रहे थे। हर सदस्य अपने बेटे की शादी के सपनों में खोया हुआ था। इन सब खुशियों के बीच अचानक अभिषेक का जनाजा उठने से परिवार टूट गया है। इस दुख की घड़ी में रजियाणा गांव और आसपास के लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें