थुरल होली मेले में महाकाली बाबा बालकनाथ और राधा कृष्ण लीला की निकाली गई लाईव झांकियां।
थुरल (कांगड़ा)। थुरल बाजार में देर रात रविवार को हनुमान मंदिर प्रांगण में होलिका दहन के साथ होली मेले का बड़ी धूमधाम से समापन हो गया। मंदिर के पुजारी वीरेंद्र शास्त्री ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ कमेटी सदस्यों ने होलिका दहन किया। होली मेले में समापन समारोह के मुख्यातिथि कैंब्रिज ग्लोबल स्कूल चूला प्रबंधन समिति की निर्देशिका तानिया जम्वाल और सचिव नितिन जम्वाल उपस्थित रहे।
होली कमेटी प्रधान मुकेश सूद ने बताया कि इस बार तीन दिवसीय होली मेले में आकर्षक झांकियां निकाली गईं। लाइव झांकियों में महाकाली की झांकी राधा कृष्ण की झांकी और बाबा बालकनाथ की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर अनूप शर्मा, मनोज सूद, प्रवेश सूद, विनोद सूद, मुनीष राणा, स्वर्ण जम्वाल, विट्टू कटोच, अनिल गुलेरिया, संतोष कुमार, बाबा संजय कुमार, अशोक चौहान, सन्नी सूद, संजय चौहान, वोनी सूद, मनोज सूद, रिकी राणा, मनोज कुमार, अरुण शर्मा, कमलजीत वर्मा और राजेश चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद