फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष के बिजली मीटर का कनेक्शन कटा

Wed, 06 May 2026 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा नगर परिषद चुनाव की सरगर्मी के बीच बिजली बोर्ड की अचानक हुई छापेमारी ने शहर की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है। बोर्ड की टीम ने औचक कार्रवाई करते हुए दो मीटरों के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए। इस कार्रवाई की जद में नगर परिषद देहरा की पूर्व अध्यक्ष सुनीता कुमारी का परिवार आया है। इसके बाद मामला राजनीतिक रंग ले चुका है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के अनुसार नप की पूर्व अध्यक्ष के पति के नाम पर लगे एग्रीकल्चर मीटर का कथित तौर पर अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। वहीं, दूसरे मामले में एक घरेलू कनेक्शन को व्यावसायिक उपयोग में लाया जा रहा था। विभाग ने दोनों कनेक्शन काट दिए हैं। विद्युत बोर्ड देहरा के एक्सईएन बलेश शर्मा ने बताया कि यह रूटीन चेकिंग का हिस्सा था। इस दौरान एक पक्ष को 16 हजार और दूसरे को 12 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
उधर, नप की पूर्व अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने इस कार्रवाई को विरोधियों की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं तीन बार नप अध्यक्ष रह चुकी हूं, इसलिए दबाव बनाने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन जनता इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें