फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरी क्षेत्र में 45 दिन के बाद भी नहीं मिल रहे गैस सिलिंडर

Wed, 06 May 2026 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगरी (कांगड़ा)। पालमपुर के घुग्गर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के तहत आने वाले नगरी क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत गहरा गई है। उपभोक्ताओं को अनिवार्य रिफिल अवधि बीत जाने के बाद भी समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे ग्रामीण और होटल संचालक बेहद परेशान हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एजेंसी का क्षेत्र ग्रामीण श्रेणी में होने के कारण सिलेंडर की बुकिंग ही 45 दिन बाद हो पाती है। हैरान करने वाली बात यह है कि इसी क्षेत्र की दूसरी गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं को 25 दिन में ही रिफिल मिल रहा है।
विज्ञापन

जब कोई उपभोक्ता अपना कनेक्शन दूसरी एजेंसी में ट्रांसफर करवाना चाहता है तो घुग्गर एजेंसी प्रबंधन उसे एनओसी देने या ट्रांसफर करने से मना कर रहा है। उपभोक्ताओं द्वारा पूछताछ करने पर एजेंसी कर्मचारियों का तर्क है कि मुख्य सप्लाई वाली गाड़ी पिछले एक हफ्ते से नहीं आई है, जिस कारण आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

बगौड़ा, नगरी और गोपालपुर के स्थानीय निवासियों सहित होटल व कैफे संचालकों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की आपूर्ति जल्द सुचारू की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सामूहिक रूप से सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें