फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ जनवरी को होगा व्यापार मंडल कच्चहरी अड्डा का चुनाव

विज्ञापन
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए कचहरी अड्डा व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
नौ जनवरी को होगा कचहरी अड्डा व्यापार मंडल का चुुनाव
विज्ञापन

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को जमा करवाने होंगे दो हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। कचहरी अड्डा व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चुनाव कमेटी के प्रभारी शिवदत्त गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल कचहरी के प्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष के चुनाव नौ जनवरी को होंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव की तैयारियों को लेकर 25 दिसंबर को मतदाताओं की लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, 26 से 27 दिसंबर दोपहर 2 बजे तक आपत्तियों को स्वीकृत किया जाएगा। 28 दिसंबर को मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की जाएगी और 30 से 31 दिसंबर को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त किए जाएंगे। पहली जनवरी को उम्मीदवार अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं। वहीं, दो जनवरी को उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी जाएगी और नौ जनवरी को दोपहर दो बजे तक मतदान प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद तीन बजे से वोटों की गिनती के साथ ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को चुनाव कमेटी को दो हजार रुपये फीस का भुगतान करना होगा जो कि वापिस नहीं होंगे। इस दौरान चुनाव कमेटी के सदस्यों ने सड़क पर व्यापारियों के अतिक्रमण को दूर करने के प्रयासों पर भी चर्चा की। इस दौरान चुनाव कमेटी सदस्य रजनीश माटा, त्रिलोक चंद सूद, अतुल भारद्वाज, कमल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें