धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पेजयल लाइनों से लीकेज पर जलशक्ति विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने जिले में बेकार बह रहे पेयजल की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। विभाग ने पेयजल लाइनों से हो रही लीकेज को रोकने के लिए उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) लेवल की कमेटियों का गठन किया है। ये कमेटियां क्षेत्रों में हो रही लीकेज को देखेंगी और इसका समाधान करेंगी। वहीं, हर कमेटी को क्षेत्र में हो रही लीकेज की रिपोर्ट भी मुख्य अभियंता कार्यालय को भेजनी होगी।
अगर फिर उस क्षेत्र में पेयजल लाइनों से लीकेज होती है तो उस कमेटी को इसका जवाब भी देना होगा। जलशक्ति विभाग कांगड़ा के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग ने कहा कि कई बार पेयजल लाइनों से लीकेज के चलते लोगों को सही सप्लाई नहीं हो पाती है। इसके लिए एसडीओ लेवल पर कमेटियों को गठन किया गया है। ये कमेटियां क्षेत्र की लीकेज को रोकेंगे। वहीं इसकी रिपोर्ट भी जमा करवाएंगी।