फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छह माह से लापता व्यक्ति का जंगल में मिला सड़ा-गला शव

Sun, 01 Feb 2026 08:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत कलेड के जंगलों में शनिवार को एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। इससे सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना होने के कारण क्षत-विक्षत स्थिति में था। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस और धर्मशाला से आई फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पेंट की जेब से एक पर्स बरामद हुआ। पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान मनोहर लाल (69), निवासी सिंहुड, तहसील नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मनोहर लाल करीब छह माह से लापता थे और उनके परिजनों ने नगरोटा बगवां थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम और फोरेंसिक लैब के विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचित कर दिया है और उन्हें शिनाख्त के लिए बुलाया गया है। एएसपी कांगड़ा का वक्तव्य एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें