फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फतेहपुर उपमंडल में लगेंगे 15,500 स्मार्ट बिजली मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। प्रदेश में बिजली वितरण प्रणाली को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया स्मार्ट मीटर अभियान अब फतेहपुर उपमंडल में तेजी पकड़ रहा है। विद्युत बोर्ड इसे व्यवस्था सुधार की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बता रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड फतेहपुर के सहायक अभियंता अभिजीत सिंह ने बताया कि उपमंडल फतेहपुर के अंतर्गत कुल 15,500 बिजली कनेक्शन हैं। इनमें 12,500 घरेलू कनेक्शन, जबकि अन्य वाणिज्यिक हैं। विभाग ने अब तक पुराने मीटर हटाकर लगभग 800 स्मार्ट मीटर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि नई तकनीक को लेकर उपभोक्ताओं के मन में कुछ शंकाएं और भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद रीडिंग से जुड़ी मानवीय त्रुटियां और शिकायतें पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी। उपभोक्ताओं को उनकी वास्तविक खपत के अनुसार ही बिल प्राप्त होगा। इस तकनीक से बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगेगा, जिससे विभाग की राजस्व व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन

सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि किसी को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली को लेकर कोई संदेह है तो वे सीधे नजदीकी बिजली बोर्ड कार्यालय में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें