फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरी में खून से लथपथ मिला चंबा के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा (नगरी)। नगरी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक चंबा का रहने वाला था और पालमपुर के बल्ला इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूरी करता था। उसके हाथ की नसें कटी हुई थीं। युवक की मौत हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को नगरी में किराये के मकान में रह रहे ऋषि कुमार (27) गांव धनोट तहसील सिहुंता जिला चंबा का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ शराब का सेवन किया था। इसके बाद दोनों युुवक अपने-अपने घर चले गए थे, लेकिन नशे में किसी तेजधार वस्तु से टकराने से ऋषि के हाथ की नसें कट गईं। शराब के नशे में होने के कारण खून बरामदे, कमरे व बाथरूम तक बिखर गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऋषि छह बहनों का इकलौता भाई था।
इस संदर्भ में जब लोगों को पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना प्रधान नरेंद्र भट्ट को दी। सूचना मिलते ही गुरबचन सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। वहीं एसपी खुशहाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की हत्या हुई है या यह आत्महत्या का मामला है, इसका सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें