नगरी (कांगड़ा)। स्थानीय मुख्य बाजार में सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। उचित रखरखाव और नियमित सफाई के अभाव में शौचालयों में भारी गंदगी व दुर्गंध पसरी हुई है, जिससे स्थानीय दुकानदारों, ग्राहकों, महिलाओं और टैक्सी चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पानी की व्यवस्था न होने से यह शौचालय इस्तेमाल के लायक नहीं बचे हैं और यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। व्यापार मंडल के प्रधान विपिन कौंडल, शिवम जम्वाल, अखिल जम्वाल और सुभाष सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार पंचायत को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। संवाद