फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इनरव्हील क्लब ने वितरित कीं 20 पोषण किटें

Wed, 01 Jul 2026 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर स्थित पीएचसी में टीबी मरीजों के लिए पोषण किट भेंट करते हुए इनर व्हील क्लब की सदस्य (जागर - फोटो : samvad
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पीएचसी में मंगलवार को जागरूकता और सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद नूरपुर की अध्यक्ष और इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष नीति महाजन ने की। इस दौरान टीबी उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। टीबी मरीजों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इनरव्हील क्लब नूरपुर की ओर से 20 टीबी पोषण किटें वितरित की गईं। कार्यक्रम में सोनिया महाजन (चार्टर्ड अध्यक्ष, इनरव्हील क्लब), सुदेश राणा (सदस्य), एकता मेहरा (पार्षद और सदस्य), सीमा (पार्षद), डॉ. मौलश्री, राजेश सहोत्रा, रीना गुप्ता, टीबी सुपरवाइजर सहित आशा वर्कर उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें