लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड की एक पंचायत में मुंह बोली भांजी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को पांच दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने पर जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोप की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
यह मामला उस समय सामने आया जब नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत पर परिजन टांडा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के दौरान नाबालिगा ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता की मां के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी व्यक्ति शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और मामले की गहन जांच जारी है।