फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर में दो युवकों से 10.32 ग्राम चिट्टा बरामद

Tue, 05 Aug 2025 09:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राम चौक स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के पास दो युवकों से 10.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान अमित मल्होत्रा (निवासी वार्ड-12, घुघर) और अक्षय कुमार (निवासी वार्ड-13, होल्टा टांड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में संलिप्त रह चुके हैं। अमित के खिलाफ एनडीपीएस और अन्य धाराओं के तहत कुल 5 मामले जबकि अक्षय के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं। एसपी कांगड़ा (अतिरिक्त कार्यभार) अशोक रत्न ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें