फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गोली चलाने के आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया

Sat, 18 Oct 2025 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के कूदेल गांव में जमीनी विवाद को लेकर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुनी चंद को न्यायालय ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परिवहन निगम से सेवानिवृत्त पुनी चंद ने अपने घर के अंदर से दोनाली बंदूक से तीन गोलियां चलाईं। यह गोलियां पेड़ और उनके आसपास लगीं, जिससे किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया गया है, जिसमें पुनी चंद ने गांव के ही जगदीश राणा और उनके परिजनों को निशाना बनाया।
पुलिस ने घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगामी चार दिन के रिमांड में आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें