फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विद्युत बोर्ड मंडल धर्मशाला के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नए स्थापित ट्रांसफार्मरों से तांबे के तार चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देश राज (63) निवासी मंदल तहसील धर्मशाला को नोटिस दिया है। वीरवार को प्रियांशु गुलेरिया (25) निवासी बनवाला डाकघर चैतडू, शुभम शर्मा (30) निवासी सराह, अंकुश थापा (26) निवासी सिद्धबाड़ी और सुदेन पठानिया (23) निवासी टीका चटेहड़ योल कैंट, सभी तहसील धर्मशाला को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों की पहचान पर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस थाना धर्मशाला में बुधवार को बिजली बोर्ड धर्मशाला के अधिशासी अभियंता विकास ठाकुर की ओर से हाल ही में खनियारा, कंड, चीलगाड़ी, रक्कड़ और झियोल में नए कांपेक्ट सबस्टेशन में तांबे के तार चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले की जांच के दौरान आरोपियों के बारे में साक्ष्य मिले थे और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान भी बरामद किया। उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि न्यायालय ने आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें