फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पर्यटकों के लिए खड्डों के बीच गाड़े तंबू, पानी बढ़ा तो सबको ले डूबेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पहाड़ों का मुख्य आकर्षण नदियां, खड्डें और नालों को ही कुछ कारोबारियों ने कमाई का जरिया बना दिया है। धर्मशाला और मैक्लोडगंज की खड्डों के बीच टेबल और कुर्सियां लगाकर तंबू गाड़कर कुछ लोगाें ने कारोबार शुरू किया है। यहां पर्यटकों को बैठाकर ये कारोबारी कमाई के साथ गर्मी से राहत तो दिला रहे हैं, लेकिन हालात ऐसे बने हैं कि ये खुद के साथ ही पर्यटकों को भी ले डूबेंगे।
विज्ञापन


ऐसा मामला नड्डी के लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर खड्ड के बीच दिखा। यहां कुछ कारोबारियों ने कुर्सियां और टेबल लगा दिए हैं। इससे कारोबारियों ने कर्मचारियों और पर्यटकों की जान दांव पर लगा दी है। जानकारों की मानें तो पहाड़ों की खड्डों में एक बारिश से कब उफान आ जाए, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ऐसे में कारोबारी खड्ड के बीच पर्यटकों को बैठाकर हादसों को दावत दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें