फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: झकलेड़ में खाना बनाते वक्त कुकर फटा, रसोईघर की छत उड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कांगड़ा)। हरिपुर के निकटवर्ती पंचायत झकलेड़ के वार्ड तीन इंदिरा कालोनी में एक घर में प्रेशर कुकर फटने का मामला सामने आया है। इससे रसोईघर को नुकसान हुआ है। यह घटना राम कुमार के घर में हुई। गनीमत यह रही कि परिवार के सदस्य बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घर के मुखिया राम कुमार का अभी लगभग चार महीने पहले ही देहांत हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं, पंचायत के उप प्रधान रणजीत सिंह और वार्ड पंच कांता देवी ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन से सहायता की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार बेहद गरीब है और इस समय घर में कमाने वाला कोई नहीं है। ऊपर से यह घटना परिवार के लिए मुसीबत बनकर आई है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें