फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तहसीलदार कार्यालय की बिजली बहाल, 31 मार्च तक भरेंगे बिल

Fri, 31 Jan 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पिछले लंबे अरसे से बकाया बिजली बिल का आंशिक भुगतान करने के आश्वासन के बाद वीरवार को नूरपुर के तहसील कार्यालय परिसर में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इससे तहसील कार्यालय में राजस्व संबंधी कार्यों के लिए आने वाले आगंतुकों ने परिसर में आपूर्ति बहाल होने के बाद राहत की सांस ली। बुधवार को हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के विद्युत उपमंडल ने नूरपुर के तहसील कार्यालय का लगभग 54,32,229 रुपये का बकाया बिल न चुकाने के चलते बिजली की आपूर्ति काट दी थी।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में बिजली आपूर्ति बंद हो जाने के बाद राजस्व संबंधी पूरा कार्यालय कार्य बाधित हो गया था। विद्युत उपमंडल नूरपुर के सहायक अभियंता भूपिंद्र सिंह ने कहा कि बकाया के आंशिक भुगतान के रूप में और व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए 5 फरवरी को पांच लाख रुपये जमा करने के लिए तहसील कार्यालय से शपथ पत्र मिलने के बाद कार्यालय में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शपथ पत्र में अधिकारियों ने 31 मार्च तक सभी बकाया राशि का भुगतान करने का आश्वासन भी दिया है।
एसडीएम कार्यालय पर टली कार्रवाई
विद्युत उपमंडल नूरपुर के सहायक अभियंता भूपिंद्र सिंह ने कहा कि एसडीएम नूरपुर के कार्यालय को भी 42 लाख रुपये की बकाया राशि और बिजली आपूर्ति के भुगतान के लिए डिफॉल्टर नोटिस दिया गया था। इस कार्यालय परिसर की भी बिजली वीरवार को काटनी थी। लेकिन, एसडीएम कार्यालय से भी शपथ पत्र प्राप्त होने के बाद बिजली आपूर्ति काटने का काम स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें