फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा में बिना पंजीकरण बनाई जा रही टॉल ट्यूबुलर बैटरी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। भारतीय मानक ब्यूरो परवाणू (बीआईएस) की टीम ने कांगड़ा जिले में बैटरी बनाने वाली कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी में बिना पंजीकरण चिह्न के टॉल ट्यूबुलर बैटरी का भंडारण और निर्माण किया था। इसे टीम ने मौके से जब्त कर लिया है। वहीं, टीम ने आगामी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीआईएस परवाणू कार्यालय के प्रमुख एवं निदेशक एससी नाइक की ओर से गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कांगड़ा के संसारपुर टैरेस स्थित मैसर्ज दीपक कंपनी में छापा मारा। जांच में पाया गया कि फर्म सौर ऊर्जा अनुप्रयोग के लिए टॉल ट्यूबुलर बैटरी का निर्माण और भंडारण बिना किसी वैध पंजीकरण के कर रही थी, जो नियमानुसार पूरी तरह से गलत है।
बैटरी का निर्माण नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से 30 अगस्त 2017 को जारी गुणवत्ता नियंत्रण आदेश का उल्लंघन है। आदेश के अनुसार कोई भी व्यक्ति ऐसा माल, वस्तु, प्रक्रिया, प्रणाली या सेवा बिना मानक चिह्न और वैध बीआईएस पंजीकरण के निर्माण, आयात, वितरण, विक्रय, किराये पर देने, पट्टे पर देने, भंडारण या बिक्री के लिए प्रदर्शित नहीं कर सकता।
विज्ञापन

बीआईएस परवाणू शाखा कार्यालय के प्रमुख एवं निदेशक एससी नाइक ने बताया कि बीआईएस अधिनियम, 2016 की धारा 29 के अंतर्गत फर्म के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसमें दो लाख रुपये तक के जुर्माने के साथ दो वर्ष तक का कारावास या दोनों का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें