जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर क्षेत्र की बदूही पंचायत में एक परिवार की महिलाओं ने जंगल के रास्ते आते हुए तीन संदिग्ध देखे थे। इसकी सूचना महिलाओं ने पंचायत प्रधान और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिलाओं की ओर से देखे गए संदिग्ध पंजाब के रास्ता भटके हुए मजदूर थे। डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने बताया कि जिस परिवार की महिलाओं ने तीन लोगों को जंगल से उतरते हुए देखा था।
दूरी होने की वजह से उनको पहचान नहीं पाई थी और उनकी वेशभूषा से ही डर कर उन्हें संदिग्ध मानकर पंचायत प्रधान को सूचित किया था। सूचना मिलने पर जिला नूरपुर पुलिस ने तुरंत सर्च टीमें बनाकर क्षेत्र में भेजकर जिन तीन लोगों को पकड़ा, उनके आधार कार्ड जांचने पर पाया कि वे लोग पंजाब से मजदूरी के लिए हिमाचल आए थे और रास्ता भटक गए थे।