हरिपुर में सब्जी की दुकानों को निरीक्षण करते हुए खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम
गुलेर (कांगड़ा)। हरिपुर बाजार में रेट लिस्ट गायब होने और मनमाने दाम वसूलने की शिकायतों पर खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। विभाग की टीम ने बाजार में करीब दो दर्जन दुकानों की गहन जांच की।
विभाग ने हलवाइयों, फल-सब्जी, मीट शॉप और करियाना संचालकों को स्पष्ट आदेश दिए कि वे अपनी दुकानों पर सरकारी रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि दुकानदारों को स्पष्ट कर दिया गया है कि रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कोई भी निर्धारित मूल्यों से अधिक वसूली करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
हरिपुर में सब्जी की दुकानों को निरीक्षण करते हुए खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम