फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सोनू पहलवान और रिंकू का मुकाबला बराबरी पर छूटा

विज्ञापन
बराबरी पर छुटे बड़ी माली के मुकाबले के दोनों पहलवानों को नकद इनाम देते मंदिर प्रबंधक कमेटी के प
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। फतेहपुर उपमंडल के कस्बा रैहन में स्थित श्री श्री सिद्ध बाबा राजा राम जी महाराज का ऐतिहासिक वार्षिक छिंज मेला सोमवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। मंदिर के प्रांगण में बने अखाड़े में हुए कुश्ती के मुकाबलों में प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के नामी पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बड़ी माली का फाइनल सोनू पहलवान लंबानाल नूरपुर और रिंकू पहलवान होशियारपुर के बीच हुआ। इसमें कड़ी मशक्कत के बाद भी हार-जीत का फैसला न हो सका और उक्त बड़ी माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा। मंदिर प्रबंधक कमेटी ने दोनों पहलवानों को दस-दस हजार रुपये का नकद इनाम दिया। छोटी माली का मुकाबला मंगू पहलवान राजा का तालाब और जग्गा पहलवान तोकी के बीच हुआ, इसमें मंगू पहलवान विजेता रहा। मंदिर प्रबंधक कमेटी ने विजेता पहलवान को एक बलटोही के साथ दो हजार रुपये और उपविजेता पहलवान को 1100 रुपये का नकद इनाम दिया ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें