फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुरेंद्र बने स्थानीय निकाय संघ के प्रधान

Mon, 15 Sep 2025 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगड़ा में बैठक के बाद सेवानिवृत कर्मचारी। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
कांगड़ा। जिला की नगर परिषदों और नगर पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक जगपाल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लगभग 47 सेवानिवृत्त कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले जिला स्तरीय शहरी स्थानीय निकाय संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुरेंद्र कुमार शर्मा को प्रधान, अशोक मेहरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलजीत ठाकुर और विजय वर्मा को उपाध्यक्ष, रविंदर कुमार गिल को महासचिव, बलवीर चड्ढा को संयुक्त सचिव, राकेश चौधरी को कोषाध्यक्ष, राजकुमार राजू को प्रचार सचिव और जगदीश सिंधिया को मुख्य सलाहकार बनाया गया।
बैठक में मुख्य रूप से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है, तो तमाम सेवानिवृत्त कर्मचारी आंदोलन करने पर उतारू हो जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश शहरी निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देशराज चौधरी बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में जगदीश सिंधिया, अशोक मेहरा, सुरेंद्र शर्मा, विजय वर्मा, राजकुमारी, अमर सिंह, निक्कू राम, कुलजीत, देशराज, राजकुमार, राकेश चौधरी और अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें