बलधर में शहीद सुरिंद्र कुमार मैमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता के दौरान बलिदानी के परिजन और क्लब सदस
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। यूथ क्लब बलधर की ओर से आयोजित शहीद सुरेंद्र कुमार मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता में सुंगल की टीम ने धर्मशाला को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में धर्मशाला, पासू, सुंगल, शाहपुर, त्रिंड, बड़ाई सहित कुल 11 टीमों ने भाग लिया।
अंतिम मुकाबला धर्मशाला और सुंगल की टीमों के बीच खेला गया। इसमें सुंगल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त जिला योजना अधिकारी श्रीकंठ चौधरी, बलिदानी सुरेंद्र कुमार की धर्मपत्नी रीता चौधरी व उनका परिवार तथा नरेश कुमार उपस्थित रहे।
रीता चौधरी ने विजेता टीम को 6100 रुपये व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 4100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में यूथ क्लब बलधर के विकेश, हैप्पी, अनी, विक्कू लंबरदार, निदेश, रितेश, संदीप, अमित, गुलशन सहित अन्य युवाओं का विशेष योगदान रहा।