फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुक्खू सरकार ने सुलह में ठप कर दिए विकास कार्य : परमार

Sat, 14 Feb 2026 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह के विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सुक्खू सरकार पर विकास कार्यों को ठप करने का आरोप लगाया है। मैंझा, घड़ोरल, मोरला, चाहड़खोला और घनेटा में जनसंपर्क के दौरान परमार ने कहा कि भाजपा ने सुलह को आबाद किया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने यहां के कई संस्थानों को बंद कर इसे बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संस्थानों को बंद किए जाने से जनता आज भी परेशान है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री एक ओर आर्थिक तंगी और खाली खजाने का विलाप करते हैं, वहीं दूसरी ओर नए आर्थिक बोझ बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर है और प्रदेश में आर्थिक अनुशासन केवल भाषणों तक सीमित रह गया है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चंद्रवीर कटोच, ग्राम केंद्र प्रभारी कृष्ण स्याल, पूर्व प्रधान जोंगा राम, सेवानिवृत एसई प्रतीम कपूर, संजीव कपूर, रत्न धीमान, रविंद्र सिंह, सुषमा भट्ट, कर्नल सुरेश धीमान सुषमा भटेडिय़ा, कश्मीर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें