फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुधीर ने वाल्मीकि तीर्थ के लिए दो बसें की रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में शनिवार को विधायक सुधीर शर्मा ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

बता दें कि पूरे हिमाचल प्रदेश से शनिवार को वाल्मीकि तीर्थ यात्रा निकाली गई है और रविवार को यह यात्रा अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ में पहुंचकर संपन्न होगी। इस यात्रा में वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने भाग लिया है और काफी संख्या में लोग हिमाचल प्रदेश से वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि यह वाल्मीकि तीर्थ यात्रा कल अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में भाग ले रहे लोग निश्चित रूप से हिमाचल में आने वाले समय में खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें